सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

जयपुर वार्ड 114 में तिरंगा रैली, हर धर्म-हर जाति ने दिखाया राष्ट्रीय एकता का जज़्बा

25 जनवरी 2026 को 5:31 pm बजे

शेयर करें:

जयपुर वार्ड 114 में तिरंगा रैली, हर धर्म-हर जाति ने दिखाया राष्ट्रीय एकता का जज़्बा जयपुर...26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर वार्ड क्रमांक 114 में जन सेवक सहवाज खान की टीम के तत्वावधान में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में सभी जाति और धर्म के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और राष्ट्रीय एकता व भाईचारे का संदेश दिया। तिरंगा रैली रहीम नगर, करीम नगर, अक्सा बिहार, गांधी बिहार, अक्सा मस्जिद, मदीना नगर, गोनेर रोड, बाबाजी गेट होते हुए खो नागोरियान गांव में संपन्न हुई। रैली के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रैली में कासिम नागोरी, जुबेर नागोरी, सिकंदर नागोरी, मुन्ना नागोरी, आसिफ कलाल, शेख काजी, अंसार उस्मानी और साजिद भाई सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया। आयोजकों ने बताया कि इस तिरंगा रैली का उद्देश्य गणतंत्र दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट