सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

बाराबंकी में पुलिस का बड़ा एक्शन! 62 करोड़ की ड्रग्स जलाकर की नष्ट, ‘ऑपरेशन दहन’ से तस्करों में हड़क

28 मई 2026 को 10:52 pm बजे

शेयर करें:

बाराबंकी में पुलिस का बड़ा एक्शन! 62 करोड़ की ड्रग्स जलाकर की नष्ट, ‘ऑपरेशन दहन’ से तस्करों में हड़क उत्तर प्रदेश के Barabanki में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत 62 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अवैध ड्रग्स को नष्ट कर दिया। 58 मुकदमों में बरामद 814 किलो 621 ग्राम मादक पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया के तहत जलाकर खाक किया गया। इस कार्रवाई में स्मैक, हेरोइन, गांजा, चरस, डोडा और कोडीन सिरप शामिल थे। पुलिस का कहना है कि यह जिले का अब तक का सबसे बड़ा एंटी-ड्रग अभियान है और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 📍 बाराबंकी | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट