जालौन: नौकर ही निकला झोला चोरी का मास्टरमाइंड, 5 आरोपी गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद
4 अगस्त 2026 को 9:02 am बजे
जालौन: नौकर ही निकला झोला चोरी का मास्टरमाइंड, 5 आरोपी गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद जालौन नगर में व्यापारी दिलीप अग्रवाल के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला चोरी होने के मामले का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि इस वारदात का मास्टरमाइंड व्यापारी का ही नौकर सजल फरीदी था, जिसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर रुपये से भरा झोला और शत-प्रतिशत धनराशि बरामद कर ली गई। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। 📍 जालौन | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
