सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

फतेहपुर में सपा कार्यालय जमीन विवाद: पीड़ित ने न्याय के लिए की अपील, धमकी भी जताई

28 दिसंबर 2025 को 3:38 pm बजे

शेयर करें:

फतेहपुर में सपा कार्यालय जमीन विवाद: पीड़ित ने न्याय के लिए की अपील, धमकी भी जताई फतेहपुर जिले में आज समाजवादी पार्टी कार्यालय की बिल्डिंग को लेकर नया विवाद शुरू हो गया। सपा कार्यालय की निर्माणाधीन बिल्डिंग को लेकर पीड़ित ने खुद की जमीन में बने होने का दावा करते हुए कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्म हत्या करने को मजबूर होगा और उसके जिम्मेदार राजस्व अधिकारी होंगे । शिकायतकर्ता दंपति ने आरोप लगाया कि विभाग का आर आई धमकी देता है कि आप चाहे जितनी शिकायत करो जो मुझे रिपोर्ट लगाना है मैं वही लगाऊंगा जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल में भी किया है लेकिन कोई निस्तारण नहीं हुआ । फतेहपुर जिले के शादीपुर स्थित ब्रिज के नीचे बने सपा कार्यालय की जमीन को उमा देवी ने खुद की जमीन होने का दावा किया है। उमा देवी ने बताया कि उसके ससुर ने इस जमीन को खरीदा था उसके नाम और वह लोग महाराष्ट्र व्यापार के लिए चले गए। जब वह लोगों ने पेपर देखकर अपनी जमीन की खोज कर नगर पालिका में दाखिल खारिज के पेपर को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की है उन्होंने बताया कि जिले के जिम्मेदार अधिकारियों से लगाकर मुख्य सचिव को शिकायती पत्र भेजकर लेखपाल पर सपाइयों से मिले होने और घर बैठे फर्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया है। चंद्र प्रकाश दुबे ने बताया कि उसके पिता ने 03.08.1999 में जमीन की रजिस्ट्री जमीन मालिक मोहम्मद सलीम पुत्र अब्दुल करीम निवासी जोशियाना से 50x 25 की चौहद्दी का बैनामा करवाया जबकि उसकी जमीन के अगल बगल के प्लाट मालिकों के नाम दर्ज है। उन्होंने यह भी बताया कि सन 1999 में हमने जमीन का बैनामा कराया जबकि शिवनारायण मिश्रा ने पावर ऑफ अटार्निंग के माध्यम से सन 2000 में सपा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को बेंच दिया था । लेकिन पावर ऑफ अटार्निंग दिया किसने कैसे यह संभव हो सकता है । अगर न्याय नहीं मिला तो हम कुछ भी करने को मजबूर होंगे । आज जिलाधिकारी की चौखट में पहुंच कर पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है । 📍 फतेहपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट