सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

UP BJP में बड़े फेरबदल की तैयारी! नई टीम पर दिल्ली में मंथन, जल्द हो सकता है ऐलान

1 जून 2026 को 11:27 pm बजे

शेयर करें:

UP BJP में बड़े फेरबदल की तैयारी! नई टीम पर दिल्ली में मंथन, जल्द हो सकता है ऐलान उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब भारतीय जनता पार्टी संगठन को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। नई प्रदेश इकाई के गठन को लेकर दिल्ली में लगातार बैठकों का दौर जारी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शीर्ष नेतृत्व के साथ रणनीति तैयार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही नई टीम का ऐलान हो सकता है, जिसमें अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बीजेपी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सामाजिक समीकरण साधने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी में जुटी है। 📍 दिल्ली | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट