'कॉकरोच जनता पार्टी' पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला! सुनवाई से किया इनकार
2 जून 2026 को 11:45 pm बजे
कॉकरोच जनता पार्टी' पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला! सुनवाई से किया इनकार इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़ी कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की जांच और सोशल मीडिया खातों को ब्लॉक करने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि मामले का उत्तर प्रदेश से पर्याप्त संबंध नहीं है, इसलिए यह उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इसके बाद याचिकाकर्ता ने याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। साथ ही उपयुक्त न्यायालय में नई याचिका दायर करने की स्वतंत्रता भी दी गई।
