सुल्तानपुर जनसुनवाई में सत्येंद्र बारी के सख्त तेवर, अधिकारियों को दो टूक चेतावनी
6 अक्टूबर 2026 को 11:59 am बजे
सुल्तानपुर जनपद में जनसुनवाई के दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी अधिकारियों के सामने सख्त तेवर में नजर आए। फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने संबंधित राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम आदमी को एक ही काम के लिए बार-बार तहसील और सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगवाए जाएं। कड़े लहजे में उन्होंने कहा— “जनता अगर दौड़ेगी, तो तुम्हें भी दौड़ा दूंगा। पीड़ित को समय पर न्याय और समाधान मिलना चाहिए। जनसुनवाई में सामने आई शिकायतों पर सत्येंद्र बारी ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई और नियमानुसार त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व विभाग के अधिकारी, समाज कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारी तथा पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। जनता की शिकायत… अधिकारियों के सामने सीधी सुनवाई… और मौके पर जवाबदेही तय करने के निर्देश—सुल्तानपुर की इस जनसुनवाई में सत्येंद्र बारी के सख्त तेवर चर्चा का विषय बने। 🔔 चैनल सब्सक्राइब करें: / @loktantra.livetv loktantra_live_tv

