सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

सीधी में रात 9:30 बजे बाइक सवारों पर ताबड़तोड़ गोलियां 💥, पुलिस जांच में जुटी

26 जनवरी 2026 को 5:34 pm बजे

शेयर करें:

सीधी में रात 9:30 बजे बाइक सवारों पर ताबड़तोड़ गोलियां 💥, पुलिस जांच में जुटी सीधी जिले के थाना जमोडी क्षेत्र के ग्राम सपनी दुआरी में उस वक्त सनसनी और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया, जब कार सवारों ने दो बाइक सवारों को रात के लगभग 09:30 बजे दनादन गोलियो से भून दिया। जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि रजनीश यादव अपने जीजा मानिक लाल यादव के यहां घूमने गया था रात के लगभग 9:30 बजे टहलने के उद्देश्य से सीधी मझौली रोड के सपनी दुआरी टहल रहे थे तभी अचानक पीछे से अज्ञात कार सवार लोगों ने अचानक मोटरसाइकिल से जा रहे लोगों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया । घटना के बाद राहगीरों के माध्यम से जमोडी पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी देर ना करते हुए आनन-फ़ानन में घटनास्थल पहुंचे जहां गोलियों से घायल युवकों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जिनका प्राथमिक उपचार और कारतूस निकालने के बाद संजय गांधी अस्पताल के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक घायल युवकों का संजय गांधी अस्पताल में उपचार जारी है और दोबारा मामले की तहकीकात करने जिले के पुलिस अधीक्षक और कोतवाली पुलिस सहित थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर अब रास्ते में सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य पहलुओं कि जांच में पुलिस जुटी हुई हैं।