योगी ने गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि, लखनऊ में शहीदी दिवस का सम्मान
25 नवंबर 2025 को 12:15 pm बजे
योगी ने गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि, लखनऊ में शहीदी दिवस का सम्मान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया। अयोध्या में राम जन्मभूमि के संघर्ष में सिखों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के बलिदान को भी याद किया। योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के याहियागंज गुरुद्वारे का भी उल्लेख किया, जो गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति से जुड़ा है सिख पंथ के नौवें गुरु तथा हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। मंगलवार को ऐशबाग के डीएवी कॉलेज में आयोजित विशेष गुरुमति समागम में उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे मत्था टेका और शबद कीर्तन का श्रवण किया। उन्होंने नवम सिख गुरु तेग बहादुर जी महाराज, भाई मति दास जी, भाई सती दास जी व भाई दयाला जी की स्मृति को कोटि-कोटि नमन कर करोड़ों प्रदेशवासियों की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि सत्य को कोई धूमिल नहीं कर सकता 📍 लखनऊ | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
