"ब्रहमोस वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल जासूसी और साइबर आतंकवाद के आरोपों से बरी
1 दिसंबर 2025 को 1:00 pm बजे
ब्रहमोस वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल जासूसी और साइबर आतंकवाद के आरोपों से बरी ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड के वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल को 2018 में गिरफ्तार किया गया था। उनके ऊपर पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसियों को संवेदनशील डीफेंस सीक्रेट लीक करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था। उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने बरी कर दिया है।बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल को जासूसी और साइबर आतंकवाद के आरोपों से बरी कर दिया है। हालांकि अपने निजी उपकरण में गोपनीय जानकारी रखने के आरोप में सरकारी गोपनीयता अधिनियम की धारा 3(1) सी के तहत उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखा गया है। इस आरोप के तहत उन्हें तीन साल की सज़ा हो सकती थी। चूंकि निशांत अग्रवाल बीते सात साल से जेल में इसलिए अब उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।निचली अदालत ने निशांत अग्रवाल को देश के विरोधियों को वर्गीकृत जानकारी भेजने के लिए आईटी सिस्टम का इस्तेमाल करने के आरोप में 14 साल जेल की सज़ा सुनाई थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा और नागपुर बेंच ने उन्हें बरी कर दिया।अक्टूबर 2018 में सैन्य खुफिया ..उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते के जॉइंट ऑपरेशन में निशांत अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था। वह ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्माण करने वाले भारत-रूस संयुक्त उद्यम बीएपीएल के तकनीकी अनुसंधान अनुभाग में तैनात थे। जांच से पता चला कि ब्रह्मोस मिसाइल से जुड़े अहम दस्तावेज़ उनके निजी कंप्यूटरों पर पाए गए, जो BAPL के सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करते थे। अक्टूबर 2018 में वह जांच के घेरे में आए, जब उत्तर प्रदेश के आतंकवाद-रोधी दस्ते की एक टीम ने, महाराष्ट्र के समकक्षों के साथ मिलकर, दशहरे की छुट्टी के दिन भोर में उनसे पूछताछ की। इसके एक दिन बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त निशांत अग्रवाल की तब नई शादी हुई थी। महाराष्ट्र एटीएस के अनुसार निशांत अग्रवाल कथित तौर पर फेसबुक जैसे सोशल मीडिया ऐप के जरिए तीन पाकिस्तानी एजेंटों नेहा शर्मा, पूजा रंजन और सेजल कपूर के संपर्क में थे, जो युवतियों के रूप में सामने आ रहे थे। पाकिस्तानी जासूसों ने ब्रह्मोस वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल को फंसाने के लिए तीन ऐप्स का इस्तेमाल किया। चैट से पता चला कि 'सेजल' एक ऐसे समूह का हिस्सा थी जो भारतीय रक्षा कर्मचारियों को धोखा देने के लिए डेटा और सुझाव साझा करता था। अवस्थी ने अदालत को बताया कि सेजल के निर्देश पर निशांत अग्रवाल ने उसके द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक किया और 2017 में अपने निजी लैपटॉप पर तीन ऐप्स इंस्टॉल किए। क्यूव्हिस्पर, चैट टू हायर और एक्स-ट्रस्ट। ये तीनों ऐप्स दरअसल मैलवेयर थे जिन्होंने निशांत के लैपटॉप से डेटा चुराया था, जिसमें गोपनीय जानकारी थी। जांच में दावा किया गया है कि ब्रह्मोस मिसाइल से जुड़े अहम दस्तावेज़ उनके निजी कंप्यूटरों पर पाए गए, जो BAPL के सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करते थे। कहा जाता है कि निशांत ने लिंक्डइन पर भी सेजल से चैट की थी, जहां उसने कथित तौर पर यूके की हेज़ एविएशन में एक रिक्रूटर के रूप में खुद को नियुक्त करते हुए, उसे नौकरी पर रखने में रुचि दिखाई थी। Loktantra Live TV भारत का विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ चैनल है, जहां आपको उत्तर प्रदेश, राजस्थान, राजनीति, अपराध, प्रशा
