अयोध्या पहुंचे सत्येंद्र बारी, रामलला के दर्शन कर की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना
2 अक्टूबर 2026 को 12:00 pm बजे
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सत्येंद्र बारी अयोध्या पहुंचे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरणों में नमन करते हुए देश और प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की प्रार्थना की। राम मंदिर पहुंचने पर सत्येंद्र बारी ने मंदिर की भव्यता और दिव्यता का दर्शन किया। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या आना और रामलला का दर्शन प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य एवं गौरव का विषय है। इस अवसर पर उनके साथ विवेक पांडे, अयोध्या जनपद के प्रतिनिधि विमलेश, राजकिशोर, क्षेत्रीय तहसीलदार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अयोध्या में रामलला दर्शन और सत्येंद्र बारी की यात्रा की पूरी रिपोर्ट इस वीडियो में देखिए। लोकतंत्र लाइव टीवी को Subscribe करें। वीडियो को Like और Share करना न भूलें। चैनल सब्सक्राइब करें: / @loktantra.livetv loktantra_live_tv
