भोपाल में 194 करोड़ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
25 नवंबर 2025 को 12:17 pm बजे
भोपाल में 194 करोड़ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में 194 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनमें सांदीपनि विद्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम और अमृत 2.0 परियोजना शामिल हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला एवं युवा कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है. प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा और विजन के अनुरूप वर्ष-2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार विकास और सुशासन की गतिविधियां जारी रखते हुए हरसंभव सहयोग और योगदान दे रही है.
