सिद्धार्थनगर में विवाहिता की सं_दि_ग्ध मौ_त, परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
19 मई 2026 को 9:24 pm बजे
सिद्धार्थनगर में विवाहिता की सं_दि_ग्ध मौ_त, परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र के दुलहा सुमाली टोला मंगरहिया में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल पक्ष के कुछ लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों के अनुसार वर्ष 2020 में शादी के बाद से विवाहिता को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 📍 सिद्धार्थनगर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
पूरी खबर पढ़ेंसिद्धार्थनगर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप