सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

पीलीभीत पुलिस लाइन में 77वां गणतंत्र दिवस, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने छेड़ी देशभक्ति की लहर.!

25 जनवरी 2026 को 5:32 pm बजे

शेयर करें:

पीलीभीत पुलिस लाइन में 77वां गणतंत्र दिवस, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने छेड़ी देशभक्ति की लहर.! पीलीभीत..77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन पीलीभीत में भव्य परेड एवं देशभक्ति विषयक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्री संजय सिंह गंगवार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा परेड का मान प्रणाम स्वीकार किया। इस अवसर पर DIG/SP पीलीभीत द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में उल्लिखित कर्तव्यों एवं मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई गई। परेड में पुलिस बल की अनुशासन, एकरूपता और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें गीत, नृत्य और नाट्य कार्यक्रम शामिल रहे। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों एवं उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री श्री संजय सिंह गंगवार ने अपने संबोधन में पुलिस बल के समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना की सराहना करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पुलिस कर्मी एवं अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को सुदृढ़ बनाए रखने का संकल्प लिया गया। 📍 पीलीभीत | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट