हरदोई, शाहाबाद में ओवरलोड ट्रक ने बाइक को कुचला, युवक की मौत
10 नवंबर 2025 को 11:10 am बजे
हरदोई, शाहाबाद में ओवरलोड ट्रक ने बाइक को कुचला, युवक की मौत तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर घायल हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम शाहाबाद (हरदोई)। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शाहाबाद-आंझी मार्ग पर मंगलवार को उस समय दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि मोहल्ला गढ़ी के पास एक तेज रफ्तार ओवरलोड व ओवरहाइट गन्ना भरा ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। हादसे में संजीव गुप्ता पुत्र रामशंकर गुप्ता निवासी खत्ताजमालखां थाना शाहाबाद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथी दीपक कुमार सिंह पुत्र सर्वेश सिंह निवासी बिलालपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन परिजन नही माने। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि चीनी मिल शुरू होते ही ओवरलोड और ओवरहाइट गन्ना ट्रकों का सड़कों पर आतंक बढ़ गया है। इन ट्रकों की रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से ऐसे ट्रकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। *_हरदोई से शाहाबाद रिपोर्ट_* 📍 हरदोई | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
