सदर बाजार की बदहाली पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा! CM रेखा गुप्ता से मांगा मिलने का समय
2 जून 2026 को 11:43 pm बजे
सदर बाजार की बदहाली पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा! CM रेखा गुप्ता से मांगा मिलने का समय दिल्ली के सदर बाजार के व्यापारियों ने वर्षों पुरानी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा है। व्यापारियों का कहना है कि जलभराव, आग की घटनाएं, मेट्रो निर्माण में देरी, अतिक्रमण, पार्किंग की कमी और जाम जैसी समस्याओं से कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन ने बाजार के पुनर्विकास और आधुनिकीकरण के लिए विशेष मास्टर प्लान बनाने की मांग की है। व्यापारियों को उम्मीद है कि सरकार जल्द उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान निकालेगी।
