माधौगढ़ में 9 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न, समाजसेवियों ने दिया गृहस्थी का सामान
12 मई 2026 को 1:24 am बजे
माधौगढ़ में 9 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न, समाजसेवियों ने दिया गृहस्थी का सामान माधौगढ़ के महक गार्डन में स्व. श्री भगवानदीन चौधरी मेमोरियल सेवा समिति द्वारा सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सर्व समाज की 9 कन्याओं का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह सम्पन्न कराया गया। आयोजक इंजीनियर विकास दोहरे और श्याम दोहरे द्वारा नवविवाहित जोड़ों को बेड, अलमारी, फ्रिज, कूलर सहित गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
