सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

Loktantra Live TV : जर्जर स्कूल में पढ़ाई खतरे में! SDM ने लिया एक्शन

9 जनवरी 2026 को 4:29 pm बजे

शेयर करें:

Loktantra Live TV : जर्जर स्कूल में पढ़ाई खतरे में! SDM ने लिया एक्शन देवास/MP लोकेशन-देवास रिपोर्टर-अनिल उपाध्याय एसडीएम प्रवीण प्रजापति ने खातेगांव उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने एसडीएम को संदीपनी स्कूल भवन की बिल्डिंग उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा खातेगांव एसडीएम प्रवीण प्रजापति उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे इस दौरान वहां पढ़ने वाली छात्राओं ने बिल्डिंग की समस्या के संबंध में एसडीएम प्रवीण प्रजापति के सामने अपनी बात रखते हुए उन्हें एक आवेदन सौपा, आवेदन मे संदीपनी स्कूल भवन की पुरानी बिल्डिंग उपलब्ध कराने की मांग की गई। उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रोंओ ने आवेदन के माध्यम से अपनी बात रखते हुए एसडीएम महोदय को बताया कि संदीपनी विद्यालय का नवीन भवन बनकर तैयार है। आगामी शिक्षा सत्र में यह भवन खाली हो जाएगा,यह भवन हमें मिले, उन्होंने कहा कि डीएम महोदय देवास ने उत्कृष्ट विद्यालय भवन को पहले ही कंडम घोषित कर दिया है। उसके बाद भी इसी क्षेत्र मे दो शिफ्ट में 800 प्लस विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करना पड़ रहा है ।जिस भवन में हमारी कक्षाएं संचालित है उस भवन की हालत भी जर्जर है। इतना ही नहीं विद्यालय में खेल मैदान लैप वाचनालय जैसी मूलभूत जरूरतो का भी अभाव हे।उसके बाद भी ऐसे हालातो में हमें पढ़ाई करने पर मजबूर होना पड़ रहा । ऐसी स्थिति में इस विद्यालय में स्कूल संचालित करना जानलेवा साबित हो सकता है। एसडीएम श्री प्रवीण प्रजापति ने विद्यालय शिक्षकों और विद्यार्थियों से विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और व्यवस्था की जांच की। उन्होने विद्यालयों में चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। एसडीएम प्रजापति ने स्कूलों में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, शौचालयों, पीने के पानी की व्यवस्था भी देखी आपने जर्जर शौचालय को दुरस्त करवाने एवं पेयजल व्यवस्था के लिए आरो लगवाने एवं टंकी में सफाई की तारीख लिखने की बात भी कही । प्राचार्य धर्मेंद्र पस्टारिया ने सभी कामों को समय सीमा में पूरा करवाने का एसडीएम महोदय को भरोसा दिलाया है। विजुअल वाइट, प्रवीण प्रजापति एसडीएम वाइट: धर्मेंद्र पस्टारिया प्राचार्य वाइट: रश्मि जायसवाल छात्रा