उरई-ऐट टोल पर चलती Brezza में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला हाईवे
14 मई 2026 को 9:08 pm बजे
उरई-ऐट टोल पर चलती Brezza में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला हाईवे जालौन के उरई-ऐट टोल प्लाजा के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उरई से झांसी जा रही एक Brezza कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में सवार 4 लोग और एक 3 वर्षीय बच्ची ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के कुछ देर बाद कार में आग लगी। आग लगते ही लगातार चार जोरदार धमाके हुए और कार के टायर फट गए। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 📍 जालौन | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
पूरी खबर पढ़ेंउरई-ऐट टोल के पास चलती Brezza कार बनी आग का गोला, 3 साल की बच्ची समेत 5 लोगों ने कूदकर बचाई जान