कोरोना योद्धा अब बेरोजगार! 102-108 एंबुलेंस कर्मियों ने घेरा भाजपा कार्यालय | Ground Report
4 अक्टूबर 2026 को 12:00 pm बजे
लखनऊ में डायल-108 और डायल-102 एंबुलेंस सेवा से हटाए गए कर्मचारियों ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। हाथों में 'इंसाफ दो या न्याय दो' और नौकरी बहाली की मांग वाली तख्तियां लेकर पहुंचे कर्मचारियों ने डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के इस्तीफे की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। क्या है मामला • प्रदर्शनकारियों के मुताबिक 2021 से अब तक करीब 9,000 एंबुलेंस कर्मियों को नौकरी से हटाया जा चुका है। • कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना महामारी में उन्होंने जान जोखिम में डालकर मरीजों को अस्पताल पहुंचाया, उन्हें 'कोरोना योद्धा' कहा गया, लेकिन बाद में नौकरी से निकाल दिया गया। • कर्मचारी करीब पांच साल से नौकरी बहाली की मांग कर रहे हैं। • एक दिन पहले, 3 अक्टूबर को भी इन कर्मचारियों ने डिप्टी सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया था, जहां से पुलिस उन्हें ईको गार्डन ले गई थी। कर्मचारियों की मांग • हटाए गए सभी 102-108 एंबुलेंस कर्मियों की नौकरी बहाल की जाए। • लंबे समय से बेरोजगार कर्मचारियों के परिवारों को राहत दी जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार ज्ञापन दिया, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में सरकार या स्वास्थ्य विभाग का पक्ष आने पर हम उसे भी दिखाएंगे। लखनऊ और यूपी की हर बड़ी खबर के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाएं। वेबसाइट: https://loktantralivetv.com loktantra_live_tv
