जयपुर में चेन स्नैचर गिरफ्तार! एक दिन में 3 वारदातें, 2 महीने से था फरार
7 जून 2026 को 3:30 am बजे
जयपुर में चेन स्नैचर गिरफ्तार! एक दिन में 3 वारदातें, 2 महीने से था फरार जयपुर के जवाहर सर्किल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक ही दिन में तीन चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले इनामी बदमाश संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पिछले दो महीने से फरार चल रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने दो दिन तक पीछा कर उसे दबोचा। आरोपी के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
