सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी की गोसेवा! बच्चों को चॉकलेट देकर दिया आशीर्वाद

4 जून 2026 को 12:00 am बजे

शेयर करें:

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी की गोसेवा! बच्चों को चॉकलेट देकर दिया आशीर्वाद गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गुरु गोरखनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर की गोशाला में गोवंश को अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाकर गोसेवा की। मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान सीएम योगी ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात की, उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और चॉकलेट देकर उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। यह स्नेहपूर्ण और आध्यात्मिक पल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।