सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

जयपुर में फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिए अहम निर्देश

20 मई 2026 को 9:36 pm बजे

शेयर करें:

जयपुर में फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिए अहम निर्देश जयपुर जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान जिला रसद अधिकारी को पात्र नवीन परिवारों को एनएफएसए योजना का लाभ देने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लाडो प्रोत्साहन योजना के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण और मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान में प्रगति लाने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण और जल संचय से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट

पूरी खबर पढ़ेंजयपुर जनसुनवाई में पहुंचे 114 मामले, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश