अयोध्या में बड़ा घोटाला: मृतक के नाम पर निकाले हजारों रुपये | फर्जी मस्टर रोल का खेल
19 अप्रैल 2026 को 8:21 pm बजे
अयोध्या में बड़ा घोटाला: मृतक के नाम पर निकाले हजारों रुपये | फर्जी मस्टर रोल का खेल अयोध्या के तारुन ब्लॉक के ग्राम खपराडीह से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मृत व्यक्ति के जॉब कार्ड पर फर्जी मस्टर रोल बनाकर हजारों रुपये निकाल लिए गए। शिकायत के बाद जांच तो हुई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। क्या यही है सिस्टम की सच्चाई? क्या मृतकों के नाम पर भी होता रहेगा घोटाला? इस वीडियो में देखिए पूरा मामला और जानिए कैसे हुआ यह बड़ा भ्रष्टाचार। 📍 अयोध्या | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
