NH-52 पर भीषण हादसा | टैंकर ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मारी टक्कर, टला बड़ा हादसा
13 अगस्त 2026 को 10:15 am बजे
NH-52 पर भीषण हादसा | टैंकर ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मारी टक्कर, टला बड़ा हादसा जयपुर के चौमूं क्षेत्र में NH-52 पर रामपुरा पुलिया के पास अलसुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक करने के दौरान एक टैंकर ने ईंटों से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन हाईवे के किनारे लटक गए। हालांकि राहत की बात रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम खुलवाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
