गोविंदगढ़ थाने का निरीक्षण, IG डॉ. रवि ने सराही व्यवस्थाएं
29 अप्रैल 2026 को 8:40 pm बजे
गोविंदगढ़ थाने का निरीक्षण, IG डॉ. रवि ने सराही व्यवस्थाएं जयपुर ग्रामीण के गोविंदगढ़ पुलिस थाने का वार्षिक निरीक्षण आईजी डॉ. रवि ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वागत कक्ष, मालखाने और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और CLG सदस्यों से संवाद कर कानून व्यवस्था पर चर्चा की। निरीक्षण में एसपी हनुमान प्रसाद मीणा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। आईजी ने थाने की साफ-सफाई, रिकॉर्ड व्यवस्था और कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
