“हरदोई में 1971 के वीर शहीदों को याद कर दी गई श्रद्धांजलि!”
15 दिसंबर 2025 को 2:22 pm बजे
हरदोई में 1971 के वीर शहीदों को याद कर दी गई श्रद्धांजलि! अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की हरदोई इकाई द्वारा 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय की स्मृति में विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर स्थित शहीद उद्यान में शहीद स्तंभ पर दीप प्रज्वलित कर युद्ध में शहीद हुए जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह एवं भाजपा महिला जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता ने पूर्व सैनिकों के साथ शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि धन्य हैं वे माताएं जिन्होंने ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया, जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। उन्होंने 1971 के युद्ध को भारत के सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए कहा कि 13 दिनों तक चले इस युद्ध में 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान की सेना ने 93 हजार सैनिकों के साथ भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।इस अवसर पर विभिन्न युद्धों में भाग ले चुके हरदोई के पूर्व सैनिक मसाल सिंह को संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। संगठन के प्रांत सचिव राहुल सिंह फौजी ने बताया कि संगठन की मातृशक्ति जिला अध्यक्ष रेखा सिंह एवं सभी मातृशक्ति सदस्यों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र दीक्षित, उपाध्यक्ष शिववीर सिंह चौहान, संरक्षक राजेंद्र सिंह कैप्टन, पूर्व सैनिक फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार अग्निहोत्री, सूबेदार मेजर वीरपाल सिंह, एमपी सिंह, सूबेदार गया प्रसाद, संजय विक्रम सिंह, विमलेश सिंह, जे.बी. सिंह, चक्र सुदर्शन सिंह, सुशील सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। इसके अलावा संगठन द्वारा संचालित हरदोई डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकादमी के फिजिकल ट्रेनर पुनीत सिंह चंदेल, अभ्यास कर रहे युवा एवं जिले के सभी पूर्व सैनिकों ने शहीदों को नमन कर राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। 📍 हरदोई | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
पूरी खबर पढ़ेंपीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन