सिद्धार्थनगर में श्रीराम कथा की तैयारी तेज | पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दिए निर्देश
7 अगस्त 2026 को 9:31 am बजे
सिद्धार्थनगर में श्रीराम कथा की तैयारी तेज | पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दिए निर्देश सिद्धार्थनगर के नगर पंचायत भारत भारी स्थित भाजपा कार्यालय में डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता कर प्रस्तावित सनातन उद्घोष श्रीराम कथा कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क, व्यवस्था और तैयारियों में पूरी निष्ठा से जुटने की अपील की। पूर्व विधायक ने कहा कि यह कार्यक्रम सनातन मूल्यों और धार्मिक चेतना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। 📍 सिद्धार्थनगर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
