सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप! BJP का ‘वोट डिलीट प्लान’ बेनक़ाब? विपक्ष से एकजुट होने की अपील!

28 नवंबर 2025 को 12:39 pm बजे

शेयर करें:

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप! BJP का ‘वोट डिलीट प्लान’ बेनक़ाब? विपक्ष से एकजुट होने की अपील! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी विपक्षी दलों और यहाँ तक कि एनडीए के सभी सहयोगी दलों से ये अपील की है कि वे एकजुट हों और बीजेपी के वोट काटने के महा-षडयंत्र का पर्दाफाश करें. सपा चीफ ने कहा कि जो दल बीजेपी को अपना सहयोगी मान रहे हैं, सबसे पहले बीजेपी उन्हीं का खात्मा करेगी. इसीलिए हमारी प्रत्येक देशवासी से अपील है कि सारे काम छोड़कर एसआईआर की घपलेबाजी को रोकें.सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी है. जनता जागरूक हो, आज वोट काटा जा रहा है कल को खेत, जमीन, मकान, राशन, जाति, आरक्षण से नाम काटा जाएगा फिर बात खातों और मध्यवर्ग के लॉकर तक पहुंच जाएगी. ये देशवासियों के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश है जो अंग्रेजों की गुलामी से भी खराब स्थिति में ले जाएगी. ये समय जागने का है और एक-एक वोट बचाने का है. पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि ऐसी शिकायते मिली है कि प्रदेश में जिला अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी एसडीएम सुपरवाइजर द्वारा बीएलओ पर दबाव डालकर मतदाताओं के गणना प्रपत्र को थर्ड आपशन में सबमिट कराया जा रहा है. बीएलओ द्वारा फर्स्ट आप्षन एवं सेकण्ड आपशन के मानक को पूरा करने वाले मतदाताओं को थर्ड आपशन में सबमिट कर देने से 9 दिसम्बर 2025 को मतदाता सूची प्रकाषित होने पर कई करोड़ मतदाताओं को ईआरओ द्वारा नोटिसें भेजकर उनसे जांच के नाम पर दस्तावेज मांगे जाएंगे. ऐसे में ज्यादातर मतदाताओं के नाम 7 फरवरी 2026 की अंतिम मतदाता सूची में डिलीट रहेगा.अखिलेश यादव ने मांग की है कि गणना प्रपत्र भरने सम्बंधी तमाम दिक्कतों को देखते हुए 9 दिसम्बर 2025 को ड्राफ्टरोल के प्रकाशन को 3 माह और आगे बढ़ाकर नए सिरे से नियमानुसार गणना प्रपत्र सबमिट कराए जाए. अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी और बीजेपी के संगी-साथी और बीजेपी सरकार की तिकड़ी व चुनाव आयोग के कुछ भ्रष्ट लोग पूरी चुनावी व्यवस्था का अपहरण कर रहे हैं. आइए हम सब मिलकर उन भाजपाइयों और उनके अपरिवारवादी संगी-साथियों की सरेआम लूट से देश को बचाये. बता दें भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में यूपी में सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल घटक दल हैं.