सिद्धार्थनगर: 7 साल बाद भी शुरू नहीं हुई पेयजल परियोजना
8 जून 2026 को 3:38 am बजे
सिद्धार्थनगर: 7 साल बाद भी शुरू नहीं हुई पेयजल परियोजना सिद्धार्थनगर की नगर पंचायत बढ़नी में शुद्ध पेयजल परियोजना सात साल बाद भी धरातल पर नहीं उतर सकी है। पूर्व नगर अध्यक्ष निसार बागी ने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन को शिकायत पत्र सौंपकर पेयजल संकट, जन्म प्रमाण पत्र में हो रही देरी और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की परियोजना सत्ता परिवर्तन के बाद ठंडे बस्ते में डाल दी गई, जिससे नगरवासियों को आज भी शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। 📍 सिद्धार्थनगर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
