मोहर्रम से पहले सिद्धार्थनगर पुलिस अलर्ट! शोहरतगढ़ में फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
19 जून 2026 को 4:08 am बजे
मोहर्रम से पहले सिद्धार्थनगर पुलिस अलर्ट! शोहरतगढ़ में फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील सिद्धार्थनगर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देश पर शोहरतगढ़ क्षेत्र में लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने ताजियादारों, जुलूस संचालकों और डीजे संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी और पूर्व वर्षों की तरह त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराया जाएगा। 📍 सिद्धार्थनगर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
