सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन मछली मंडी का गेट गिरा, मजदूर की मौत
5 जून 2026 को 12:05 am बजे
सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन मछली मंडी का गेट गिरा, मजदूर की मौत सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन मछली मंडी का गेट ढलाई के दौरान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में 25 वर्षीय मजदूर मुस्ताक की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में चल रहा है। घटना के बाद प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य शुरू कराया और जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 📍 सिद्धार्थनगर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
पूरी खबर पढ़ेंसिद्धार्थनगर में निर्माणाधीन मछली मंडी का गेट गिरा, एक मजदूर की मौत, पांच घायल