जयपुर में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा | दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, अवैध चाकू भी बरामद
9 अगस्त 2026 को 9:41 am बजे
जयपुर में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा | दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, अवैध चाकू भी बरामद जयपुर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खोह नागोरियान थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी सौरभ मीणा को गिरफ्तार किया है। वहीं मुखबिर की सूचना पर अकरम को कथित तौर पर अवैध चाकू के साथ पकड़ा गया, जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा पुलिस ने दबिश देकर मनीष शर्मा, फकरूद्दीन और रईस खां के स्थाई गिरफ्तारी वारंटों का भी निस्तारण किया। पुलिस के मुताबिक अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
पूरी खबर पढ़ेंजयपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध चाकू के साथ एक और दबोचा