, सेंट कोलंबस छात्र ने मेट्रो से सुसाइड किया, सुसाइड नोट में नाम लिए गए टीचरों पर कार्रवाई की
20 नवंबर 2025 को 11:52 am बजे
सेंट कोलंबस छात्र ने मेट्रो से सुसाइड किया, सुसाइड नोट में नाम लिए गए टीचरों पर कार्रवाई की नई दिल्ली ...मंगलबार को एक 10 वी क्लास के छात्र ने राजेंद्र पैलेस मेट्रो स्टेशन से खुद कर खुद खुशी की और स्कूल के टीचर के खिलाफ सुसाइड नोट लिखा .........मारने वाले छात्र के परिजनों और स्कूल के छात्रों के परिजनों ने स्कूल के खिलाफ किया आज प्रदर्शन ....सेंट कोलंबस स्कूल के दसवीं के छात्र शौर्य ने बीते मंगलवार को राजेंद्र पैलेस मेट्रो से कूद कर सुसाइड कर ली और शौर्य के रिश्तेदार और तमाम बच्चों के पेरेंट्स ने आज सेंट कोलंबस स्कूल के बाहर प्रोटेस्ट किया और उनकी मांग है कि जिन टीचरों का नाम शौर्य ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है उनके खिलाफ सकत एक्शन होना चाहिए और स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और जिन टीचरों का नाम लिया है उनको गिरफ्तार करके उन पर कार्रवाई की जाए नहीं तो हम सब लोग केंद्रीय शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार लगाएंगे । छात्रों परिजनों का कहना है पहले भी कई बच्चों को हैरेसमेंट किया जाता हैं और हमारे द्वारा शिकायत भी की गई थी है कि बच्चों को हरासमेंट किया जाता रहा है लेकिन दोबारा इस तरह कि किसी बच्चे के साथ ना हो उसको लेकर के आज हम सभी लोग यहां पर न्याय के लिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
