डुमरियागंज में शराबी चालकों पर पुलिस का शिकंजा | सड़क सुरक्षा को लेकर चला सघन चेकिंग अभियान
9 मई 2026 को 1:17 am बजे
डुमरियागंज में शराबी चालकों पर पुलिस का शिकंजा | सड़क सुरक्षा को लेकर चला सघन चेकिंग अभियान सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी यातायात सुजीत कुमार राय ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
