बिहार के राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप, माँ राबड़ी देवी ने क्यों लिया बेटो के खिलाफ फैसला
25 नवंबर 2025 को 12:19 pm बजे
बिहार के राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप, माँ राबड़ी देवी ने क्यों लिया बेटो के खिलाफ फैसला बिहार सरकार द्वारा राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को नया आवास आवंटित किए जाने पर बेटे तेज प्रताप यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. तेज प्रताप यादव ने लिखा, "छोटे भाई नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और बड़े भाई के बंगले को खाली करने का आदेश दे दिया. गिर ही गए, लेकिन इतना नीचे नहीं गिरना था. इतिहास दोनों हाथों में कालिख लिए नीतीश कुमार का इंतजार कर रहा है. गौरतलब हो कि राज्य सरकार के भवन निर्माण विभाग ने बीते मंगलवार 25 नवंबर, 2025 को जारी आदेश में कहा कि राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास के बजाय वैकल्पिक रूप से 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया है. इस आदेश के आने के बाद अब आरजेडी नेताओं और लालू परिवार के सदस्यों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. नीतीश सरकार के इस निर्णय पर राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी एक्स पोस्ट किया और आरोप लगाया कि सरकार लालू प्रसाद का अपमान कर रही है. रोहिणी ने लिखा, "सुशासन बाबू का विकास मॉडल. करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद का अपमान करना पहली प्राथमिकता. घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा? सेहत नहीं तो कम से कम लालू जी के राजनीतिक कद का सम्मान रखें. उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद को किडनी देकर सुर्खियों में आईं उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद गत 15 नवंबर को राजनीति और परिवार छोड़ने की घोषणा की थी. रोहिणी ने तेजस्वी यादव और उनके कुछ सहयोगियों पर निशाना साधते हुए कहा था, "मेरा कोई परिवार नहीं है. अब आप जाकर तेजस्वी, संजय और रमीज से पूछिए कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ? मुझे मारने के लिए चप्पल उठाई गई और गंदी-गंदी गालियां दी गईं. 📍 बिहार | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
