सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

बिजली हादसे में उजड़े परिवार का सहारा बने सतेंद्र बारी

26 अप्रैल 2026 को 8:34 pm बजे

शेयर करें:

बिजली हादसे में उजड़े परिवार का सहारा बने सतेंद्र बारी बिजली की चपेट में आने से विश्वकर्मा समाज के युवक की असमय मृत्यु, सतेंद्र बारी ने संभाला परिवार—बच्चों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा सुल्तानपुर जनपद में एक बेहद दुखद हादसे में विश्वकर्मा समाज के एक युवक की बिजली के तार की चपेट में आने से असमय मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई और परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सतेंद्र बारी तुरंत पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान सतेंद्र बारी ने बड़ा मानवीय निर्णय लेते हुए मृतक के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च स्वयं वहन करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर सरकारी सहायता दिलाने की प्रक्रिया को भी तेज करने का निर्देश दिया और स्पष्ट किया कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने इस कठिन समय में उनके सहयोग, संवेदनशीलता और सहारे के लिए आभार व्यक्त किया।

पूरी खबर पढ़ेंसुल्तानपुर हादसा: सतेंद्र बारी बने मसीहा, पीड़ित परिवार के बच्चों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा