सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

जयपुर में भक्ति का महासागर! महरौली गांव बना ‘राममय’, हजारों श्रद्धालुओं की भव्य प्रभात फेरी

6 अप्रैल 2026 को 8:05 pm बजे

शेयर करें:

जयपुर में भक्ति का महासागर! महरौली गांव बना ‘राममय’, हजारों श्रद्धालुओं की भव्य प्रभात फेरी राजस्थान के जयपुर के सीकर जिले के रींगस क्षेत्र स्थित महरौली गांव से आस्था और भक्ति की एक अद्भुत तस्वीर सामने आई है। संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान पूरा गांव ‘राममय’ नजर आया। सुबह 5:15 बजे संत श्री प्रहलाद जी महाराज के सान्निध्य में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। महिला, पुरुष, युवा और बच्चे सभी रामधुन में लीन नजर आए। पूर्व सैनिक स्वर्गीय विशन सिंह की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में जगह-जगह पुष्पवर्षा, रंगोलियां और दीपों से स्वागत किया गया, जिससे पूरा माहौल दीपावली जैसा बन गया। दोपहर में आयोजित श्रीराम कथा में जीवंत झांकियों ने सभी का मन मोह लिया, वहीं संत श्री ने अपने प्रवचनों में युवाओं को नशामुक्त रहने और संस्कार अपनाने का संदेश दिया। महरौली गांव की ये तस्वीरें दिखाती हैं कि जब आस्था, संस्कार और समाज एक साथ आते हैं, तो हर आयोजन एक उत्सव बन जाता है। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट