सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

सिद्धार्थनगर: कपिलवस्तु को 216.49 करोड़ की फोर-लेन सड़क की सौगात

3 अगस्त 2026 को 8:59 am बजे

शेयर करें:

सिद्धार्थनगर: कपिलवस्तु को 216.49 करोड़ की फोर-लेन सड़क की सौगात सिद्धार्थनगर जिले के बर्डपुर से कपिलवस्तु तक 9.4 किलोमीटर लंबी सड़क को अब फोर-लेन बनाया जाएगा। करीब 216.49 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना की जानकारी सांसद जगदंबिका पाल ने प्रेस वार्ता में दी। इस मार्ग पर भगवान बुद्ध की क्रीड़ा स्थली, ऐतिहासिक स्तूप, विपश्यना पार्क और विश्वविद्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थल स्थित हैं। फोर-लेन बनने से देश-विदेश से आने वाले बौद्ध श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण के लिए पहली किस्त के रूप में 87 करोड़ रुपये भी आवंटित किए जा चुके हैं। 📍 सिद्धार्थनगर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट