लोटन BRC में FLN प्रशिक्षण का चौथा दिन | हिंदी-गणित शिक्षण की नई विधियों पर मंथन
14 अगस्त 2026 को 10:18 am बजे
लोटन BRC में FLN प्रशिक्षण का चौथा दिन | हिंदी-गणित शिक्षण की नई विधियों पर मंथन सिद्धार्थनगर के ब्लॉक संसाधन केंद्र लोटन में चल रहे FLN एवं NCERT पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षक प्रशिक्षण के चौथे दिन हिंदी और गणित शिक्षण की नवीन विधियों पर मंथन हुआ। प्रशिक्षकों ने हिंदी शिक्षक संदर्शिका में हुए बदलाव, गतिविधि आधारित शिक्षण, साप्ताहिक आकलन और उपचारात्मक शिक्षण की प्रक्रिया के बारे में शिक्षकों को जानकारी दी। साथ ही प्रिंट समृद्ध सामग्री के कक्षा शिक्षण में उपयोग और बच्चों की समझ विकसित करने में इसकी भूमिका पर भी चर्चा हुई। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बाल केंद्रित एवं गतिविधि आधारित शिक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरित किया गया।
पूरी खबर पढ़ेंसिद्धार्थनगर: बीआरसी लोटन में एफएलएन प्रशिक्षण के चौथे दिन हिंदी /गणित शिक्षक संदर्शिका की संरचना तथा प्रगति प्रत्रक शिक्षण आदि पर हुआ मंथन