सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

सिद्धार्थनगर में अफवाहों पर प्रशासन सख्त, पेट्रोल पंपों पर DM SSP का औचक निरीक्षण

20 मई 2026 को 9:42 pm बजे

शेयर करें:

सिद्धार्थनगर में अफवाहों पर प्रशासन सख्त, पेट्रोल पंपों पर DM SSP का औचक निरीक्षण देशभर में पेट्रोल-डीजल और गैस को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच सिद्धार्थनगर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने भारत पेट्रोल पंप और इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप मधुकरपुर का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने “नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान को सख्ती से लागू करने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और CCTV निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और भरोसा दिलाया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। 📍 सिद्धार्थनगर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट