125 साल बाद लौटी भारत की अमूल्य धरोहर | पीएम मोदी ने किया बुद्ध अवशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन
2 जनवरी 2026 को 4:01 pm बजे
125 साल बाद लौटी भारत की अमूल्य धरोहर | पीएम मोदी ने किया बुद्ध अवशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के राय पिथौरा सांस्कृतिक परिसर में भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों की अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि 125 साल बाद भारत को अपनी विरासत वापस मिली है। पीएम मोदी ने बुद्ध के जीवन के प्रभाव और बौद्ध सर्किट के विकास पर जोर दिया। प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 2026 के शुरुआत में ही ये शुभ उत्सव बहुत प्रेरणादायी है और मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि 2026 का ये मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है, जब भगवान बुद्ध की चरणों से शुरू हो रहा है। मेरी कामना है कि भगवान बुद्ध के आशीर्वाद से 2026 दुनिया के लिए शांति, समृद्धि और सद्भाव का नया दौर लेकर आए।
