हमीरपुर पुल हादसे पर अखिलेश यादव का हमला! ‘हवा से टूट रहे पुल, ट्रैफिक चला तो क्या होगा!
28 मई 2026 को 10:57 pm बजे
हमीरपुर पुल हादसे पर अखिलेश यादव का हमला! ‘हवा से टूट रहे पुल, ट्रैफिक चला तो क्या होगा! उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने के हादसे के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि जब निर्माणाधीन पुल हवा के दबाव से गिर रहे हैं तो उन पर ट्रैफिक चलने पर क्या होगा, यह सोचकर ही डर लगता है। वहीं इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
