सिद्धार्थनगर मछली मंडी हादसा: बांस की शटरिंग बनी मौत की वजह? मजदूरों का बड़ा दावा
5 जून 2026 को 12:09 am बजे
सिद्धार्थनगर मछली मंडी हादसा: बांस की शटरिंग बनी मौत की वजह? मजदूरों का बड़ा दावा सिद्धार्थनगर के तुलसियापुर स्थित निर्माणाधीन मछली मंडी में गेट गिरने की घटना के बाद मौके पर काम कर रहे मजदूरों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि 22 फीट ऊंचे गेट की ढलाई के दौरान शटरिंग को लोहे की पाइपों की जगह बांस के सहारे टिकाया गया था। मजदूरों के अनुसार ढलाई का भार बढ़ने पर बांस दबाव नहीं झेल सका और पूरी संरचना गिर गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 📍 सिद्धार्थनगर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
पूरी खबर पढ़ेंसिद्धार्थनगर में निर्माणाधीन मछली मंडी का गेट गिरा, एक मजदूर की मौत, पांच घायल