जयपुर में यूथ डायलॉग फिनाले 13 अप्रैल को, CM भजनलाल शर्मा करेंगे संवाद
11 अप्रैल 2026 को 8:13 pm बजे
जयपुर में यूथ डायलॉग फिनाले 13 अप्रैल को, CM भजनलाल शर्मा करेंगे संवाद राजस्थान की राजधानी जयपुर में माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 का ग्रैंड फिनाले 12 और 13 अप्रैल को आयोजित होने जा रहा है। इस खास मौके पर भजनलाल शर्मा विजेता युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। देशभर के 12 लाख से अधिक युवाओं में से चयनित प्रतिभागी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। 12 अप्रैल को महिला युवा संसद और फिट इंडिया संदेश के तहत “संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम होगा, वहीं 13 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में मुख्य यूथ डायलॉग आयोजित होगा। कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी का युवाओं के नाम विशेष संदेश भी प्रदर्शित किया जाएगा। यह आयोजन विकसित भारत 2047 के विजन को आगे बढ़ाने में युवाओं की भूमिका को मजबूत करेगा। 👉 यह कार्यक्रम युवा शक्ति, नेतृत्व और नए भारत के निर्माण का बड़ा मंच बनने जा रहा है। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
