जालौन में कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त राममोहन यादव गिरफ्तार
16 जून 2026 को 3:56 am बजे
जालौन में कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त राममोहन यादव गिरफ्तार जालौन जिले की कुठौंद पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त राममोहन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जालौन के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्त राममोहन यादव, निवासी शेखपुर अहीर, थाना कुठौंद, गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 📍 जालौन | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
पूरी खबर पढ़ेंकुठौंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,