जयपुर में कारगिल विजय दिवस पर नारी शक्ति यात्रा, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश
29 जुलाई 2026 को 8:25 am बजे
जयपुर में कारगिल विजय दिवस पर नारी शक्ति यात्रा, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा में निकली नारी शक्ति यात्रा ने देशभक्ति, सामाजिक समरसता और हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया। बोरिंग रोड स्थित गोल्डन बेकरी के सामने बीजेपी नेता शाहनवाज़ अंसारी और उनकी टीम ने यात्रा का स्वागत किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी पीपली बालाजी धाम के श्री प्रमेन्द्र नाथ महाराज का भी सम्मान किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाहनवाज़ अंसारी ने कहा कि कारगिल के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि देश की एकता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना है। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
