सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर बुलडोजर! 25 करोड़ की सरकारी जमीन कराई गई खाली

3 जून 2026 को 11:55 pm बजे

शेयर करें:

गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर बुलडोजर! 25 करोड़ की सरकारी जमीन कराई गई खाली गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के मुताबिक कल्लुगढ़ी गांव में वर्ष 2021 से संचालित यह मदरसा लगभग 12 बीघा बंजर भूमि पर बनाया गया था। मामले में संचालक फारूक बेग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही निर्माण और फंडिंग के स्रोतों की भी जांच की जाएगी। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल, पीएसी और आरएएफ तैनात रही। 📍 गाजियाबाद | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट

पूरी खबर पढ़ेंगाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, 25 करोड़ की सरकारी जमीन कराई गई मुक्त; संचालक पर केस दर्ज