केदारनाथ धाम में आस्था का महासागर! 40 दिनों में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
2 जून 2026 को 11:42 pm बजे
केदारनाथ धाम में आस्था का महासागर! 40 दिनों में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कपाट खुलने के बाद महज 40 दिनों में 10 लाख से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। विधायक आशा नौटियाल ने इसे श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक गरिमा का प्रतीक बताया। बेहतर व्यवस्थाओं, पुनर्निर्माण कार्यों और सुविधाओं के विस्तार से यात्रा पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित बनी है।
