सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

सिद्धार्थनगर में मंत्री अनिल राजभर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले अभी बहुत काम बाकी, निवेश जल्द दिखेगा ज

16 जून 2026 को 1:54 am बजे

शेयर करें:

सिद्धार्थनगर में मंत्री अनिल राजभर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले अभी बहुत काम बाकी, निवेश जल्द दिखेगा ज सिद्धार्थनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार ने कभी यह दावा नहीं किया कि सभी समस्याओं का समाधान हो चुका है, लेकिन अनेक क्षेत्रों में बड़े बदलाव हुए हैं और अभी भी बहुत काम किया जाना बाकी है। वहीं इन्वेस्टर्स समिट में हुए निवेश समझौतों को लेकर उन्होंने कहा कि आने वाले दो सप्ताह के भीतर उसके परिणाम धरातल पर दिखाई देने लगेंगे। 📍 सिद्धार्थनगर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट